भूपेंद्र नायक, पिटोल

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा का आयोजन का दौर चल रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन गया। जिसमें शामिल होने के लिए भारतीय युवा मोर्चा की कार्यकर्ता के साथ भाजपा मंडल पिटोल के कार्यकर्ताओं द्वारा 125 दो दो पहिया पर देश की शान तिरंगे ध्वज लेकर गांव मंडली बड़ी कै शिव मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।

  यह तिरंगा यात्रा पिटोल नगर भ्रमण करके खेड़ी मोद मसूरिया ग्राम पंचायतों के गांवों भ्रमण कर झबुआ पहुंची। झाबुआ में विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हो गई। इस यात्रा में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी आदिवासी भाजपा मोर्चा के सोनू चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ सरपंच तानसिक वसूनिया भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ठाकुर विक्रम नायक भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान प्रतीक् शाह सुमेर सिंह बबेरिया पिटोल सरपंच प्रतिनिधि मकन सिंह गुडिया जनपद प्रतिनिधि प्रियल मेड़ा कै साथ सैकड़ो कार्यकर्ता जोश के साथ तिरंगा लेकर भारत माता की जय कारों के साथ अपने मंजिल झाबुआ की ओर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *