जीवन लाल राठोड, सारंगी आज ग्राम पंचायत बैगनबर्डी के डाबड़ी फाटे पर स्थित मकान पर राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में राजस्व प्रशासन के द्वारा एक मकान तोड़ा गया। इसका पट्टा माया देवी जयसवाल के नाम से है। ग्राम पंचायत बैगनबर्डी में भवन क्रमांक 16/2015 दर्ज है किन्तु जिसके नाम भवन दर्ज है उसको सूचना नही दी और नाही नोटिस दिया। बिना जानकारी के तत्काल में राजस्व विभाग ने बिना संतान की वृद्ध महिला के मकान को धराशाई किया। महिला ने रोते हुए विनती की पर उपस्थित अधिकारियों ने एक नहीं मानी और मकान तोड़ दिया गया। जब इस सम्बन्ध में हमारे संवाददाता ने नायब तहसीलदार पलकेश परमार से चर्चा की तो उनका कहना था कि पट्टे से अतिरिक्त अतिक्रमण किया हुआ था को प्रशासन के आदेश पर हटवाया है। ताबड़तोड़ कार्रवाई से परिवार डरा हुआ है कि आखिर किस वजह से हमारे मकान को तोडा गया। क्या अतिक्रमण हमारा ही था अन्य लोगों का अतिक्रमण नहीं था और था तो अन्य का क्यों नहीं हटाया। Post navigation बस स्टैंड पर विद्युत मंडल के खंबे के डिब्बे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी राम कथा : कलश यात्रा के साथ खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू हुई रामकथा