कार्यकर्ताओं को दी जनआशीर्वाद यात्रा की जानकारी, जिम्मेदारी सौंपा

May

थांदला। थांदला मंडल की कार्यसमिति की बैठक बावड़ी मंदिर थांदला पर समस्त कार्यकर्ता के साथ आयोजित की गई। जिसमे सर्वप्रथम नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित वैरागी का समस्त कार्यकर्ता द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। आगामी 16 सितंबर को आने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं जानकारी प्रदान की। इसके अलावा सभी को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, थांदला विधानसभा प्रभारी कमलेश दातला, जनआशीर्वाद थांदला विधानसभा के यात्रा प्रभारी मुकेश मेहता, भाजयुमो जिला महामंत्री राजेश वसुनिया,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर एवम समस्त मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ समिति अध्यक्ष एवं सदस्य, समस्त सरपंच एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यकर्म का संचालन मंडल महामंत्री नरसिंह भाबर द्वारा किया गया एवम उपस्थित समस्त कार्यकर्ता का आभार कन्नू मोरिया द्वारा किया गया यह जानकारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी अजय सेठिया द्वारा दी गई