थांदला।प्रथम श्रावण सोमवार के अवसर पर नगर के समस्त शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया ।
श्रावन के प्रथम सोमवार पर अल सुबह से देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रातः जलाभिषेक करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे साथ ही सायं के समय भी दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। नगर के श्री बड़ा गणेश मंदिर, श्री तेजाजी मंदिर ,घोड़ाकुंड महादेव मंदिर रामेश्वर महादेव मंदिर शहीद नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विभिन्न तरीकों से आकर्षक श्रंगार किया गया। संध्या के समय महा आरती का भी आयोजन किया गया। नगर के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर बालक चेतन मेहते ने जुठ एवं रस्सियों का बेहतरीन उपयोग करते हुए भगवान भोलेनाथ का आकर्षक स्वरूप तैयार किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे व दर्शन लाभ लिया।