थांदला। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा थांदला संकुल केंद्र बेड़़ावा में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक के कर्मचारियों ने संकुल परिसर में पौधे लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए शासकीय परिसर में हरियाली रहे। इस अवसर पर बैंक मैनेजर राय ने कहा कि यह पौधारोपण एक अच्छी पहल है उन्होंने ग्रामीणों को पौधे को पेड़ बनाने तक देखभाल करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि संकुल केन्द्र में पेड-पौधों से हरियाली होगी तो परिसर भी सुंदर दिखेगा एवं आगामी पीढिय़ों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रामजी राय,दिलीप धाकड़ , अब्दुल समद खान,गौरव और प्रांजल और महेश सिसोदिया मौजूद रहे।
फोटो : 5
Trending
- मेघनगर फुरतालाब मार्ग पर टवेरा और पल्सर की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत
- आंगनवाड़ी व स्कूल के समूह को भी तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप, अपर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
- सोंडवा के खाम्बा विद्यालय में सेवा संकल्प के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- पंचायत उप निर्वाचन के तहत वार्ड क्रमांक 18 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 52.39% मतदान हुआ
- छकतला सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में विकास कार्यों का शुभारंभ
- जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सघन काम्बिंग गश्त अभियान
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी अशोक तलेरा व निलेश बरमेचा ने 31 – 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आंगन मिलन सेवा से आंगनवाड़ी केंद्रों में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण