जनआक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई, नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया

May

थांदला। कांग्रेस कमेटी द्वारा नवीन कार्यालय भवन का  उद्घाटन किया गया। बदनावर लिमडी बायपास रोड पर स्थित नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विरसिंग भूरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात् जन आक्रोश रैली को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक विरसिंग भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है व सरकार से त्रस्त आमजन के हितों के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है,सरकार की नाकामियों के कारण हर वर्ग, समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है।सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों को इस यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराना है, प्रदेश सरकार के दिन लद गए हैं अब कुछ ही महीने के लिए यह भ्रष्ट सरकार रह गई हैं।

कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी की ओर अपना भविष्य देख रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत आगामी चुनाव में रंग लाएगी। जिलाध्यक्ष द्वारा यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को दी गई।

बैठक को ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबोर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवलसिंग नायक,पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंग डामोर,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदलाल मैढ़,पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेसिंग नायक,कालूसिंग नलवाला,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पारसिंग डिंडोर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता अलीअसगर बोहरा,युवा नेता अरुण ओहारी,अक्षय भट्ट,कमलेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व पार्षद व नगर अध्यक्ष आनंद चौहान,सुधीर भाबोर,संदीप डामोर,कादर शेख़, अलीअसगर पटवारी,शहर युकां अध्यक्ष विरेन्द्र बारिया,उपाध्यक्ष रितेश भाबोर,माईनुद्दीन खाॅन,हरिश पंचाल,मसूल भूरिया,बहादुर हटीला,रूसमाल मैंडा़, प्रताप डामोर,उदयसिंग डामोर,मल्ला भूरिया,कालू भूरिया, महेन्द्र लाला नागर,दिनेश डामोर,जयसिंह वसुनिया,रमेश अड़,दीपक बिलावल, शंकर डामोर,मीठूसिंह गणावा,हवा खड़िया, हर्ष भट्ट,जितेन्द्र धामन,श्याम मोरिया,अशोक मोरिया,रालू वसुनिया आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मेघनगर ब्लाॅक अध्यक्ष यामिनी शेख ने व आभार कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने माना।