स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य पैदल तिरंगा यात्रा

- Advertisement -

रितेश गुप्ता@थांदला

देश की आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को नगर वासियों की देशभक्ति ने यादगार बना दिया। स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव प्रत्येक नगरवासी के हृदय पर एक अमिट छाप छोड़ कर गया । 

नगर में अमृत महोत्सव जिसको की  पर्व के रूप में मनाया गया। अवसर पर चमन चौराहा परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान नगर वासियों से किया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रत्येक वर्ग के नगर वासी ने हिस्सा लेकर अपने देश प्रेम का परिचय दिया। स्थानीय पिपली चौराहा पर नगर वासियों ने एकत्रित होकर जमकर तिरंगा लहराया डीजे की धुन पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर युवा जमकर थिरकते नजर आए।

डीजे एवं दाऊदी बोहरा समाज के पारंपरिक बैंड के साथ तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई । जिसमें अपने चेहरे पर तिरंगा सजाए हुए हाथों में बड़े-बड़े तिरंगा लिए हुए देश प्रेमी शामिल हुए तिरंगा यात्रा जोकि पिपली चौराहा, से दीप मालिका चौराहा ,भंसाली चौराहा ,गांधी चौक, सोनी गली, सरदार पटेल मार्ग होते हुए, भगत सिंह मार्ग से मठ वाला कुआं चौराहा, आजाद चौक होते हुए पुनः पिपली चौराहा पहुंची ।  जहां चमन चौराहा परिवार द्वारा सभी देश प्रेमियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। नगर के प्रमुख मार्गों पर आम जनों एवं संगठनों द्वारा रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  पिपली चौराहे पर किन्नर समाज की कविता बुआ एवं साथियों द्वारा, भंसाली चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा, एवं शाहजी चौराहे पर जसवंत भाबर मित्र मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा के कल सिंह भाबर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी ,नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय , सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद गण, नगर की महिलाएं युवक युवतियां सम्मिलित हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान का गायन उपस्थित देश भक्तों द्वारा किया गया। समापन पर आभार चमन चौराहा परिवार के मयूर तलेरा द्वारा किया गया।