सालतोरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी विजय, संगीता सोनी ने किया था जमकर प्रचार

- Advertisement -

रितेश गुप्ता @ थांदला

पश्चिम बंगाल की सालतोरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी ने टीएमसी उम्मीदवार संतोष मंडल को 4145 वोटों के अंतर से हरा दिया है। जिनके चुनाव प्रचार में थांदला नगर की भाजपा नेत्री संगीता विश्वास सोनी भी अपनी सह कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुई। सालतोरा सीट पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के अंतर्गत आती है।

भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने बताया कि भाजपा ने अंत्योदय के अपने आत्म संकल्प को परिभाषित करते हुए दिहाड़ी मजदूर की पत्नी को बनाया , प्रत्याशी
चंदना बाउरी के पति एक दिहाड़ी मजदूर हैं जो रोजाना सिर्फ 400 रुपए कमा पाते हैं। चंदना बाउरी ने सल्तोरा सीट से अपना नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को जो शपथपत्र दिया था उसके अनुसार उनके खुद के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपए हैं जबकि उनके पति के खाते में महज 1561 रुपए जमा हैं।

चंदना बाउरी के शपथपत्र के अनुसार, उनकी कुल अचल संपत्ति 31985 रुपए है जबकि उनके पति श्रबण की कुल अचल संपत्ति 30311 रुपए है। भाजपा प्रत्याशी चंदना या उनके पति किसी तरह की कृषि जमीन के मालिक नहीं हैं और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। जब चंदना के पति मजदूरी के लिए जाते हैं तो वह भी अपने पति के साथ हाथ बंटाती हैं।

हालांकि, चंदना अपने पति से ज्यादा पढ़ी हुई हैं, उनके पति सिर्फ आठवीं पास हैं जबकि चंदना खुद 12वीं तक पढ़ी हैं। अन्य संपत्ति के नाम पर उनके पास 3 बकरी, 3 गाय और एक झोंपड़ी है। दोनों पति पत्नी मनरेगा कार्ड होल्डर भी हैं। चंदना और उनके पति को पिछले साल ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 60000 रुपए की पहली किश्त मिली है, जिसकी सहायता से दोनों ने दो कमरों वाला पक्का मकान बनाया है। मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहां की यह हमारा सौभाग्य था कि पश्चिम बंगाल सालतोड़ा विधानसभा में बीजेपी की उम्मीदवार चंदना बावरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ व उनके विजय होने पर पूरी पार्टी तथा हमारे सह कार्यकर्ता बहुत प्रसन्न है। सफल चुनाव प्रचारक प्रदेश मंत्री संगीता सोनी को व चुनाव में विजय चंदना बाउरी को रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, जिला महामंत्री श्याम ताहेड, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, नौगांवा मंडल अध्यक्ष ज्ञानी भाबर, काकानवाणी मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर, खवासा मंडल अध्यक्ष तोल सिंह गणावा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। चंदना बाउरी ने भी अपने विजय होने पर संगीता सोनी को फोन कर प्रचार में विशेष सहयोग देना हेतु आभार व्यक्त किया।