संगीता सोनी भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त

- Advertisement -

 रितेश गुप्ता @थांदला 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के परामर्श एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा भाजपा नेत्री संगीता सोनी को भाजपा प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया । उनकी इस नियुक्ति की खबर आते ही समर्थको में विशेष उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। अवसर पर ग्राम रुंडी पाड़ा में आयोजित स्वागत समारोह समर्थको द्वारा आयोजित किया जिसमें रतलाम जिले का दौरा कर लौट रहे सांसद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने भी नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का स्वागत किया । अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, गणराज आचार्य, पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर, राजेश वसुनिया, महेश नागर, अमित शाहजी, अरविंद रूनवाल, पारस तलेरा , सुजीत भाबर, शांतिलाल सोलंकी, भूंडिया वसुनिया, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता ओ ने मिठाई खिला कर एव पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया।