संगीता सोनी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री बनने पर स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने शेष प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संगीता सोनी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोनीत किया। खबर मिलते ही नगर वासियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गइ। उत्साहित कार्यकर्ता एवं नगर के प्रबुद्ध जन संगीता विश्वास सोनी के निवास पहुंचे व पुष्पमाला पहना व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, विश्वास सोनी, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया, जिला महामंत्री अमित शाहजी, मंडल महामंत्री दिलीप डामर, पार्षद कामिनी रुनवाल, जिला महामंत्री अमित शाहजी पार्षद सुजीत भाबर, कपडा एसोसिएशन अध्यक्ष शिव नागर, रमेश शाहजी अरविन्द रुनवाल, शांतीलाल सोलंकी, पारस तलेरा, राजू धानक, प्रदीप शाहजी, फक्कुभाई राठौड, राजेश सोनी, चंचल भंडारी, उमेश पीचा, महेन्द्र सोनी, महावीर मेहता, हेमंत शर्मा, प्रणव परमार, दिनेश नागर, प्रकाश पालरेचा, जिनेन्द्र लोढा, राकेश चोपड़ा, यशवंत पंचाल, गोपाल वैरागी, कमल परमार समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारियो, नगरवासियों ने स्वागत कर बधाई दी। स्वागत समारोह को सम्बोधीत करते हुए संगीता सोनी ने प्रदेश संगठन को धन्यवाद किया साथ ही स्वागत हेतु पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रदेश संगठन द्वारा दि गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने हेतु संकल्प लिया।