शम्मीखान आईटी-सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष व हरीश पंचाल विधानसभा आईटी सेल के पद पर नियुक्त

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार व मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश समन्वयक डॉ. धर्मेन्द्र वाजपेयी द्वारा आईटी एवं सोशल मीडिया के तहत शम्मी खान को आईटी एवं सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वही हरीश पंचाल को विधानसभा आईटी सेल के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी खान व पंचाल ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसका बेखूबी पालन करेंगे व कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। अफवाह और नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार और उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो-दो हाथ करने को तैयार है। भाजपा के झूठ और पाखंड का सोशल मीडिया में मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब किया जाएगा। उक्त जिम्मेदारी देने पर हम हमारे कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उक्त मनोनयन पर पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता व सांसद प्रतिनिधि डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शहाजी, जितेंद्र घोड़ावत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, राजेश डामर, लक्ष्मण राठौड़, राजेश गेंदाल डामोर, चेनसिंह डामोर, आनंद चौहान, अजगर पटवारी, राजल जैन, अफसाना कादर शेख, कमालुद्दीन शेख, रीना रावत, जसवंत भाबर, क्लेमेंसी डोडियार, आभा पीचा, श्रीमंत अरोरा, रालु वसुनिया, गुलाम कादर खान, यतीश छिपानी, मोइनुद्दीन सैयद, महेंद्र नागर, जितेंद्र धामन,वंदना सुधीर भाबोर, सरपंच रालू वसुनिया, दीपक बिलवाल, श्याम मोरिया, ओमप्रकाश कटारा, रामू वर्मा, रुसमाल मेडा़, कमलेश सोनी, शंभूसिंह डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।