राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक वर्ग प्रारंभ

- Advertisement -

थांदला। स्थानीय मेट्रो गार्डन परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक वर्ग का शुभारंभ  23 अगस्त को हुआ। वर्ग 31 अगस्त तक आठ दिवस दो वर्गों में आयोजित हो रहा है l एक वर्ग 40 वर्ष से अधिक आयु वाले स्वयंसेवकों का विशेष रतलाम विभाग का वर्ग और एक वर्ग  झाबुआ जिले का  दोनों वर्गों में चयनित स्वयंसेवकों का वर्ग चल रहा हैl जिसमें प्रातः 4.30 बजे से जागरण के साथ रात्रि 10.30 बजे तक दिनचर्या में अपने स्वअनुशासन का पालन करते हुए शारीरिक, बौद्धिक और व्यवहार कुशलता में वृद्धि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दोनों वर्गों में 144 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। वर्ग में प्रांत, विभाग के अधिकारियों का प्रबोधन, मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।