झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
गुरूवार को भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति थांदला की बैठक का आयोजन भारत स्वाभिमान के अध्यक्ष नीरज भट्ट की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से योग महोत्सव 21 जून को शासन की व पूज्य बाबा रामदेव की मंशानुरूप मनाने पर रूपरेखा निर्माण एवं क्रियान्वयन पर विचार विमर्ष किया गया। कार्यक्रम में नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सहभागी योगाभ्यासियों व अन्यान्य सम्पकर को वृहद योग महोत्सव में उपस्थित होने हेतु सपंर्क एवं प्रचार-प्रसार किये जाने पर सहमति बनी। जिला प्रभारी नीरज भट्ट, पतंजलि योग जिला प्रभारी जयेन्द्र बैरागी व जगमोहन राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र आचार्य, युवा भारत के जिला प्रभारी तानसिंग मईड़ा, प्रसार प्रमुख के जिला प्रभारी राजु धानक, कार्यालय प्रमुख गणपति दास बैरागी, तहसील प्रमुख राजीव सोनी, महिला प्रभारी चन्द्रपुष्पा राठौड़, पतंजलि महिला प्रभारी चमन ब्रजवासी आदि ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। पारंपरिक रूप से विगत दो वर्षो से समिति राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभागिता करते हुए उल्लेखनीय योगदान करती चली आ रही हे। इस वर्ष भी समिति सर्व सम्मति से राष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजन में एक अपील जारी कर नगर की सामाजिक संस्थाओं तथा शिक्षक संस्थाओं को इस अपील के माध्यम से अधिकाधिक उपस्थिति का प्रयास व प्रचार-प्रसार करेगी। इस अवसर पर किशोर आचार्य, जवसिंग परमार, सांवलिया सोलंकी, हीरालाल पाटीदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Trending
- नानपुर के राजावाट से खैर की लकड़ी से भरा ट्राला जब्त
- देर रात नगरपालिका ने सील की बस स्टैंड की 13 दुकान – रात के अंधेरे में हुई कार्यवाही से नगर के हड़कंप
- 14 जून को जिला चिकित्सालय झाबुआ में विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित, स्वास्थ्य विभाग ने की यह अपील
- मेघनगर वन परिक्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या
- अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम डॉ. ने दिए क्या-क्या निर्देश
- अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण जब्त
- छत से गिरने पर युवक की मौत, मामला चौकीदार फलिया बामनिया का
- सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
- पुरुषोत्तम मास में गूंजेगा भक्ति का स्वर : खट्टाली के श्री चारभुजानाथ मंदिर में तीन दिवसीय दुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन महोत्सव 13 जून से
- अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो कलेक्टर ने स्वयं किया मरीजों का चेकअप, पिटोल में जानी ग्रामीणों की समस्याएं
Prev Post