महर्षि दयानंद सेवाश्रम की स्वर्ण जयंती समारोह पर को लेकर हुई बैठक बनाई रूपरेखा

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
महर्षि दयानंद सेवा श्रम के 50 वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1968 से संचालित संस्था का स्वर्ण जयंती समारोह 11-12 एवं 13 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह के रुप में मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं सफल स्थानी महर्षि दयानंद सेवाश्रम में नगर के गणमान्यजनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आचार्य दयासागरजी ने बताया कि आयोजन में देश से 100 से अधिक वेद के ज्ञाता शास्त्री जन आयेगें जो चारों वेदो के साथ सभी धर्मो के सम्पूर्ण विषयों के ज्ञाता होगें व किसी भी विषय पर शाष्त्रार्थ करने में हिन्दी-अंग्रेजी व अन्य भाषाओं में सक्षम होंगे। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आर्य समाजजन एवं ख्याती प्राप्त विद्वान आएंगे। आयोजन 3 दिवसीय होगा जिसमें रोजाना 5 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आश्रम अध्यक्ष विश्वास सोनी ने सम्पूर्ण आयोजन की रुप रेखा उपस्थितों के बीच रखी। बैठक में उपस्थित जनपद अध्यक्ष गेन्दाल डामोर, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, आश्रम के पूर्व छात्र रुसमाल चरपोटा, समिति के सदस्य जसवंत भाबर ने भी आयोजन हेतु अपने सुझाव दिये। आयोजन हेतु उपस्थितजनों को कार्यप्रभार दिये गये व आगामी दिनो में आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु योजना बनाई गई। अवसर पर गुलामसिंह निनामा, खिमाजी आर्य,मनोज गोस्वामी, नीरज भट्ट, विजय सिंह ठाकुर, महेश नागर, शांतिलाल सोलंकी, अमित शाहजी, पारस तलेरा, जगमोहन सिंह राठौर, अक्षय भट्ट, मयूर तलेरा समेत आश्रम शिक्षक गण एवं आर्य समाजजन एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।