मप्र साहित्य अकादमी द्वारा डॉ सीमा शाहजी के काव्य संग्रह का चयन

- Advertisement -

थांदला। वर्ष  2020 और  2021  के प्रथम कृति प्रकाशन अनुदान योजना के तहत थांदला की साहित्यकार  डॉ. सीमा शाहजी के काव्य संग्रह “ताकि मैं लिख सकूं” का चयन किया गया है । मप्र साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि दो साल में कुल 80 रचनाकारों को साहित्य अकादमी मप्र की और से उनकी प्रथम कृतियों के प्रकाशन हेतु सम्मान राशि प्रदान की गई है।