भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के कार्यक्रम में सांसद जीएस डामोर ने सैनेटाइजर व मास्क किए वितरित

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में मास्क एवं सैनेटाइजर वितरण स्थानीय पुरानी नगर पंचायत चौराहे पर सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, नप अध्यक्ष बंटी डामोर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 200 लोगों को मास्क एवं सैनेटाइजर बॉटलों का वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौराना उपस्थित जनों ने आत्मनिर्भर भारत हेतु शपथ ली गई जिसका वाचन जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नप अध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर नेे किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, राजेश वसुनिया, सुजीत भाबर, शांतिलाल सोलंकी, महेश नागर, अमित शाहजी, राकेश सोनी, अरविंद रूनवाल, राजू धानक, विपुल आचार्य, पंकज चौरडिया, कन्नु मोर्य आदि मौजूद थे।