भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में नप अध्यक्ष डामोर ने बूथ स्तर पर टोली बनाने के दिए निर्देश

- Advertisement -

थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल थांदला की बैठक ग्राम सुतरेटी में आयोजित की गई इसमें मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा बताया गया कि समर्पण निधि पर चर्चा की गई व प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रभारी और मंडल के पदाधिकारी को अपने अपने बूथ स्तर पर 20 लोगों की टोली बनाने के निर्देश दिए गए और जो कार्यकर्ता समय दे सके ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आगामी बैठक मे सभी पदाधिकारी सभी जनकारी लेकर उपस्थित रहे जिसमें मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी मंडल के मंत्री महामंत्री उपाध्यक्ष आदि मौजूद थे जिसमें बंटी डामोर राजेश वसुनिया, रादूसिंग डामोर, भगवानलाल पाटीदार, सुरेश बिलवाल, नरसिंह भाबर, दलिया बामनिया, कमलेश वसुनिया, भरत कटारा, संतोष डामोर, गेंदाल डामोर, खुशाल सिगाड़, हुरतान डामोर, राजाराम पाटीदार, बालू खडिय़ा, बाबू निनामा, सोहन सिंगाड़, दल सिंह बरजोट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन राजेश वसुनिया ने किया व आभार भगवानलाल पाटीदार ने माना।