प्रशांत उपाध्याय भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर क्षेत्र में उत्साह

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
शहर के प्रशांत उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत की अनुशंसा से युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलेश पांडेय ने युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। उनके इस चयन पर विधायक कलसिंह भाबर, सीसीबी अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, प्रदेश मंत्री पिछडा वर्ग संगीता सोनी, पूर्व जियोस विश्वास सोनी, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, मंडल अध्यक्ष बंटी डामर, अनिल भंसाली, संजय भाबर ने बधाई दी। साथ ही उत्साहित युवाओं की टीम के भाजपा जिला मंत्री अंकित भंसाली, मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, महामंत्री सुरेश राठौड़, पार्षद सुजीत भाभर, युवा नेता प्रणव परमार, दिलीप डामोर, जीवदया आनंद राठौड़, योगेश राठौड़, धवल अरोरा, लोकेश परिहार सहित भाजपा मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंच कर पुष्पमाला पहना कर व पारम्परिक साफा बांधकर भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। इस अवसर पर उनके पिताजी डॉ. ओम उपाध्याय का भी भव्य स्वागत किया।