प्रदेश सरकार किसानों को उनका वाजिब अधिकार देने में हुई नाकाम साबित, किसानों को जेल में डालने की साजिश : कांतिलाल भूरिया

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बोयडी में 6 जून को होने वाली विशाल रैली व आमसभा की तैयारी के चलते आमसभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में किसानों पर हुए बर्बरतापूर्वक अत्याचारों व गोलीकांड के विरोध में विशाल आमसभा व रैली का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की विरोधी सरकार है प्रदेश सरकार भले ही कृषि कर्मण अवार्ड के नाम पर वाहवाही लूट रही है, लेकिन वास्तविकता से प्रदेश सरकार अनजान हैं। कसानों की हालत, दुर्दशा को प्रदेश सरकार सुधार नहीं कर पाई। मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है रोज किसान आत्महत्या करने को मजबूर होता जा रहा है, ऊपर से यदि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करता है तो उसे बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जाता है। उन पर गोलियां चलाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। बेबस लाचार सरकार किसानों को उनका वाजिब अधिकार देने में नाकाम साबित होने पर उन्हें दंडित करने का उन्हें परेशान करने व जेल में डालने का षड्यंत्र पूर्वक कार्य कर रही है। आमसभा को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की खुदकुशी के मामले में मध्यप्रदेश की सरकार पूरे देश में पहले स्थान पर आती है प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों वह योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है कांग्रेस की सोच और विचारधारा है कि हक के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार मिले चाहे आमजन के हक के लिए कांग्रेस पार्टी को आंदोलन करना पड़े या सडक़ पर उतरना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे आमजन के अधिकारों के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेण, पारसिंग डिंडोर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, वरिष्ठ नेता रमेश भटेवरा, जिला पंचायत सदस्य राजेश डामोर, सरपंच रालू वसुनिया, युवानेता जसवंत भाबर, कालुसिंग नलवाया आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह बुंदेला द्वारा अपील की गई जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता आगामी 6 जून को मंदसौर में होने वाली विशाल रैली व आमसभा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, चैनसिंह डामोर, सरपंच उदयसिंह डामोर, हरीश, जितेंद्र धामन, रोशन बारिया, मप्रकाश कटारा, रुसमल मेड़ा, कमलेश सोनी, शंभूसिंह डामोर, सरपंच दिलीप डामोर, शंकर डामोर, समसु कटारा, देवा डामोर, मीठुसिंह गणावा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने माना।