पावागढ़ पैदल यात्री संघ का हुआ भव्य स्वागत

May

रितेश गुप्ता, थांदला
कवलका माता मंदिर सातरुण्डा से पावागढ़ के लिये जाने वाली यात्रा का थांदला नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बीते 4 वर्षो से लगातार जय मां कवलका पैदल यात्रा संघ सातरुण्डा जिला रतलाम से पावागढ़ गुजरात दर्शन हेतु पंहुचते है। संघ के भवंरलाल पाटीदार,बद्रीलाल पाटीदार, मोहनलाल व बद्रीलाल पाटीदार खेड़ा ने बताया कि 500 से अधिक पैदल यात्रीयों के साथ संघ ने अपनी पैदल यात्रा 28 दिसम्बर को प्रारंभ कि थी जो 6 जनवरी को माता के दरबार पावागढ़ को पहुंचेगी। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में थांदला में रात्री विश्राम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कड़ाके के ठंड में जहां आम आदमी अपने घर से निकलने में कतराते है वही आप सभी 500 किमी पैदल यात्रा कर रहे है, निश्चित ही माता की भक्ती से ही आप इन कठीन परिस्थिति में साहस दिखा पा रहे। संगीता सोनी द्वारा पैदल यात्री संघ हेतु भोजन व्यवस्था एएवं रथ में विराजित माता की आराधना कर धर्म लाभ लिया गया। अवसर पर नप अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, राकेश सोनी, सुरेश राठौर, राजू गरवाल एवं नगर वासियों द्वारा स्वागत कर रथ में विराजित माता का दर्शन लाभ लिया।