झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – संस्कार पब्लिक स्कूल मे 15वें वार्षिकोत्सव ‘‘झलक’’ को धूमधाम से मनाया। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसे देखने के लिये दर्शक समापन तक जमे रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कांतिलाल भूरिया, विषेश अतिथि उपाध्यक्ष नगर परिषद संगीता सोनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नगीन शाह व गेंदालाल कांकरिया रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य ललीत कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, उप प्राचार्य आदित्य शर्मा, श्रीयक कांकरिया ,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश बरमेचा, हेड बाय कमल गडवाल एवं स्कूल स्टाफ द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा इस अवसर देश मे आई प्राकृतिक आपदा , शिव पार्वती नृत्य, देश भक्ति एवं बेटी बचाओ ओर बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई जिसे देखने हेतु कार्यक्रम के अंत दर्शकों की भीड़ जमी रही। इस दोरान सांसद भूरिया ने कहा स्कूल के प्रथम वर्ष में जब मैंने स्कूल का शुभारंभ किया था तभी मैंने कहा था कि यह स्कूल नई ऊंचाइयां छूएगा। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को दी गई शिक्षा के माध्यम से उनको पौधों की तरह सींच कर वट वृक्ष बनाए जाते है, जो भविष्य मे बडे़ बडे़ पदों पर आसिन हो स्कूल एवं शिक्षकों का नाम रोशन करते हैं। स्वागत भाशण प्राचार्य ललित कांकरिया ने एंव षालेय प्रतिवेदन का वाचन ऐकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया ने बताया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कोठारी एवं आसिफ शेख ने व आभार अमिया जाल ने माना ।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा
Next Post