नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भाजपा परिषद जनता का भरोसा जीतने में नाकाम, आने वाला वक्त कांग्रेस का, उक्त बात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने नगर परिषद चुनाव हेतु आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है इसमे कोई अतिशयोक्ति नहीं है आजादी के बाद नगर मे पहली बार भाजपा नित परिषद बनी नगर की जनता ने इस परिषद पर अपना भरोसा जताया था मगर भाजपा नित परिषद जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रही। आगामी नगर परिषद चुनाव हेतु कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मे योजनाबद्ध तरीके से अपनी जीत के लिए भूमिका तैयार कर रही है। आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज शहर कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित कर विभिन्न विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची को एक बार ओर अध्ययन कर दावे आपत्ति समय सीमा मे पूरी कर ले। तत्पश्चात वार्ड समिति गठित करने का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा कर ले, ताकि समन्वय समिति भी आगामी रूपरेखा पर कार्य कर सके। बैठक को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद अरोरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, मनीष बघेल, सुधीर भाबोर, सांसद प्रतिनिधि गुलामकादर खान, कादर शेख, आनंद चौहान, महेंद्र नागर, रालु वसुनिया, मोइनुद्दीन सैयद, नानालाल कीर, फौजदारसिह डामोर, जितेंद्र धामन, अतिक खान, मनीष अहिरवार, मोहन डिन्डोर, श्याम मोरिया, रियाज खान, शेख कलामुदीन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनी ने माना।