नगर परिषद के फ्लेक्स में भाजपा में दिखी अंर्तकलह की दरारे

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह के नगर आगमन पर नगर परिषद द्वारा लगाया गया फ्लेक्स एक बार फिर से आंतरिक विवादों का झरोखा बनता नजर आया। फ्लेक्स में भाजपा के कुछ पार्षदों एवं पार्टी पदाधिकारियों के फोटो न लगाकर उपेक्षा की गई जो कि इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि पार्टी में अंर्तकलह की जड़े कितनी गहरी है। केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह के नगर आगमन के एक दिन पूर्व आयोजित पार्टी की बैठक जो संभागीय संगठन मंत्री के नगर आगमन पर रखी गई थी जिसमें संगठन मंत्री द्वारा पार्टी एवं कार्यकर्ताओं का आचारण कैसा होना चाहिए व किस तरह का समर्पण भाव एक कार्यकर्ता में होना चाहिए। इस पर अपने विचार रखे थे परन्तु उनके जाने के कुछ घंटों बाद नगर में लगे इन फ्लेक्सों ने फिर से भाजपा की संगठन नीति से पर न चलने के संकेत दे दिए। अब यह देखना यह है कि आगामी नगर परिषद चुनाव में यह अंर्तकलह एवं भाजापाईयों द्वारा की जा रहे इस तरह कृत्य भाजपा के लिय किस तरह के परिणाम लेकर आते है। फ्लेक्स नगर परिषद थांदला के नाम से बने थे इस हेतु झाबुआ लाइव द्वार नगर परिषद प्रभारी सीएमओ से इस संदर्भ में चर्चा कि गई, तो उनका कहना है था कि फ्लेक्स जरुर नगर परिषद के नाम से बनाए गए परन्तु इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है यह अध्यक्ष पति द्वारा बनवाए गए होंगे।