नगरीय प्रशासन ने निकाली तिरंगा वाहन, तिरंगा लहराते हुए निकले बाइक सवार

- Advertisement -

थांदला। देश की आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस जो कि अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। थांदला नगर में भी अमृत महोत्सव को लेकर प्रत्येक वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। लगातार वाहन रैलिया, तिरंगा यात्राएं, देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन द्वारा नगर परिषद के संयोजन में नगर में विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। 

रैली में  डीजे वाहन पर देशभक्ति के गीत चलाए गए साथ ही अमृत महोत्सव पर आधारित झांकी भी सजाई गई। समस्त वाहनों पर तिरंगा लहराता नजर आया तो वही बाइक सवार भी अपने हाथों में तिरंगा लिए रैली में नजर आए। रैली स्थानीय दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई जो कि पुराना पेट्रोल पंप कॉलोनी, बस स्टैंड होते हुए पीपली चौराहा, दीपमालिका चौराहा ऋतुराज कॉलोनी, गांधी चौक, सरदार पटेल मार्ग, आजाद चौक होते हुए मठ वाला कुआं, ताल चौराहे से पुनः दशहरा मैदान पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही उनका वाहनों का काफिला भी रैली में सम्मिलित हुआ। अवसर पर एसडीएम अनिल भाना,  नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, सी एम ओ भारत सिंग टांक, वरिष्ट भाजपा नेता विश्वास सोनी, एस डी ओ पी राठी, थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ,पार्षद  रोहित वैरागी, बीएमओ अनिल राठौड़ ,डॉ मनीष दुबे] नगर परिषद  लेखापाल शीतल जैन, स्वच्छता प्रभारी गौरांक सिंह राठौड़, इंजीनियर पप्पू पारगी, यशदीप अरोड़ा संख्या में नगर परिषद कर्मचारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।