धार्मिक त्योहारों से संबंधित कहानी प्रतियोगिता संपन्न

- Advertisement -

थांदला। भारत की महान संस्कृति कदम कदम पर अपनी विविधता की छटा बखेरती है। इनमें मुख्य रूप से हमारे द्वारा मनाए जाने वाले धार्मिक त्योहार हैं।

संस्कार पब्लिक स्कूल में इन्हीं त्योहार से संबंधित कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने धार्मिक कहानियों के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुतियां देते हुए कहा कि भारत – तीज त्योहारों का देश है। यहां के निवासी हर तीसरे दिन कोई ना कोई त्यौहार मनाते हैं।

त्योहार हमें धार्मिक आस्थाओं से जोड़कर हममें उत्साह और जोश भर देते हैं।

विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद धार्मिक कहानियों के माध्यम से बताया कि त्योहार विभिन्न धर्मों के अनुयायियों में समरसता और भाईचारा बढ़ाने का एक अभिन्न अंग है।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री ललित कांकरिया ने बच्चों को दिए गए अपने संदेश में कहा कि हर त्यौहार के पीछे कोई ना कोई पौराणिक कहानी होती है जो हमें सकारात्मक संदेश देती है। इसीलिए हम समय-समय पर इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन करते रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन रचित पिचा एवं नीर जैन ने किया।