झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
विधायक कलसिंह भाबर द्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालखंडवी एवं ग्राम पंचायत पाटड़ी में निस्तार तालाबों का भूमिपूजन किया। उक्त तालाबों की लागत क्रमश: 46 लाख एवं 47 लाख हैं। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात भाबर द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे द्वारा चुनाव पूर्व किए गये वादों को पूरा करते हुए एवं क्षेत्र में गंभीर पेयजल समस्या को दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। भाबर द्वारा उपस्थित जन समुदाय से जल संरक्षण को अपनाने को कहा एवं जल का सीमित उपयोग कर एवं अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाकर प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बहादुरसिंह भाबर, सरपंच खालखण्डवी बदिया मईडा, पाटडी सरपंच रामचन्द, तेतरी बामनिया, कालिया बामनिया, मनिया झनिया, नाथु गणावा, तलवंत परमार, टीहिया सिंगाड, जवला भूरा आदि उपस्थित थे।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
Prev Post