त्रिपुरा-नागलैंड में मिली सीटों से भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर कांग्रेस मुक्त भारत के नारे लगाए

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
त्रिपुरा में मिली बंपर जीत व नागालैंड में मिली सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। नगर के हृदय स्थल आजाद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर आतिशबाजी की व कांग्रेस मुक्त भारत के नारे लगाए। अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा जैसी जगह जहां भाजपा का नामोनिशान भी नहीं था वहां स्पष्ट बहुमत हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व व उनका शासन जनता द्वारा सराहा जा रहा है। इसी तरह आगामी मप्र विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष की रणनीति से पुन: प्रदेश में भाजपा काबिज होगी। इस दौरान नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि पूरा देश भाजपामयी हो चुका और यही क्रम 2018 के विधानसभा एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में जारी रहेगा। अवसर पर पार्षद पीटर बबेरिया, समर्थ उपाध्याय, गजेन्द्र चौहान, रोहित बैरागी, प्रशांत उपाध्याय, संजय भाबर, राकेश सोनी, अरविन्द रुनवाल, पारस तलेरा, अमित शाहजी, विपुल आचार्य, जानकीलाल राठौड़, नरसिंग भाबर, सोहन सिंगाड़, भरत कटारा, भगवानलाल पाटीदार, पूरण पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, संतोश डामोर, कुलदीप पाटीदार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।