तिलक ग्रुप व युवा रामायण मंडल ने भगवान काशी विश्वनाथ की भव्य शाही सवारी निकाली

- Advertisement -

रितेश गुप्ता@थांदला 

नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तिलक ग्रुप एवं युवा रामायण मंडल द्वारा भगवान काशी विश्वनाथ की भव्य  शाही सवारी निकाली गई। शाही सवारी में आयोजन कर्ताओं द्वारा बुलाए गये बच्चौ के प्रिय नोबिता ,एंग्री बर्ड, गणेश व चिम्पांजी के कार्टुनों ने बच्चो को भरपूर मनोरंजन किया। शाही सवारी में कुक्षी के अखाडे़, मल्लखम, कड़ाबिम तोप,  शाहीबेंड, पुश्प वर्शा करने वाली तोप, लोकनृत्य करते युवक युवतीयां, भुतों की टोली ,अष्वारोही एवं ताषे प्रमुख आकर्शण का कैन्द्र रहे।  शाही सवारी पद्मावती तट स्थीत श्री काशी विष्वनाथ मंदीर से होते हुए, श्री रामजी मंदीर, सांवरिया सेठ मंदीर ,अम्बे माता मंदीर , श्री बड़े गणेश मंदीर, दिपमालीका चौराहा होते हुए पुनः काशी विश्वनाथ मंदीर पंहुची। नगर के प्रमुख चौराहो पर अखाड़ा एवं मल्लखम प्रदर्शन किया गया। जगह जगह  पुष्पवर्षा एवं कड़ाबिम तोप की सलामी दी गई। सनातन धर्मावलम्बीयों द्वारा अपने घर आंगन पधारे भगवान काशीविष्वनाथ की पूजन अर्चन एवं आरती कर स्वागत किया। शाही सवारी में पुर्व विधायक कलसिंह भाबर, पार्शद लक्ष्मण राठौड, रोहीत वेरागी,जसवंत भाबर ,संजय भाबर,जितेन्द्र धामन, महेन्द्र नागर ,कैलाश गिरी रामयण मंडल से किषोर आचार्य, कमलेष नागर, ओम शर्मा सहीत तिलक ग्रुप के सदस्य गण एवं रामायण मंडल एवं युव रामायण मंडल के सदस्यों सहीत बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थीत रहे। काषी विष्वनाथ मंदीर पर महाआरती एवं प्रसादी के साथ आयोजन का समापन हुआ।

)