कांग्रेस नेता नन्दलाल मैण को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

- Advertisement -

अर्पित चौपड़ा, खवासा

कांग्रेस नेता नन्दलाल मैण को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया और पेटलावद विधायक वालसिंह मैडा की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाभर, जिला संगठन मंत्री जसवंत भाभर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता मोहनिया ने नंदलाल मैण को नियुक्ति पत्र सौंपा और बधाई दी। मैण की नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरसिंह सिंगाड, गंगाराम मुनिया, नाथू सिंगाड, राजू भूरिया, भूरा मैडा, रंगु कटारा, अशोक झोडिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की।