अजा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

- Advertisement -

खवासा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव की सहमति से एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक की अनुशंसा पर अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव ने भाजपा अजा मोर्चा झाबुआ जिले के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें खवासा मंडल अध्यक्ष का दायित्व आनंदीलाल सिसोदिया को सौपा गया है। आनंदीलाल सिसोदिया की नियुक्ति उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है एवं इष्ट मित्रो द्वारा बधाइयों का दौर जारी है।