क्रांतिकारी बालगंगाधर तिलक बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती पर भाजपाइयों ने किया पुण्य स्मरण

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
महान कांतिकारी स्वराज्य की मांग करने वाले भारतीय को एकता सूत्र में बांधने वाले पंडित बाल गंगाधर तिलक एव अमर बलिदानी महान कांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जन्मजयंती आज भाजपाइयों द्वारा आज़ाद मार्ग पर स्थित आज़ाद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई, जहा पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा “चंद्रशेखर आज़ाद अमर रहे” एव “बाल गंगाधर तिलक अमर रहे” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने आज़ाद जी के जीवन पर प्रकाश डाला | उस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, व्यापारी प्रकोष्ठ अनिल भंसाली, जिला खेल प्रकोष्ठ समर्थ उपाध्याय,भाजयुमो जिला महामंत्री संजय भाबर,नगर मण्डल अध्यक्ष पारस तलेरा, महामंत्री सुरेश राठौड़, दीपेश शाहजी, राकेश सोनी, दीपक राठौड़, राहुल पांचाल,मनीष वाघेला,राजू धानक,अक्का राठौड़,विष्णु सोनी एव कार्यकर्ता उपस्थित थे यह जानकारी जिला आई टी सेल सहसहयोजक अजय सेठिया द्वारा दी गयी |