कांग्रेस ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

- Advertisement -

रितेश गुप्ता थांदला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर चंद्रशेखर आजाद की 113वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित व चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म झाबुआ जिले में हुआ। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे महान क्रांतिकारी वीर सपूत का जन्म हमारे क्षेत्र में हुआ है। हमें आज गर्व व खुशी है। उन्होंने अपने बलिदान द्वारा देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। चंद्रशेखर आजाद कई वर्षों से गांधीजी के असहयोग आंदोलन से भी जुड़े रहे। उनके द्वारा लिए गए कई क्रांतिकारी फैसले को पूरे भारत में खूब सराहा गया। इलाहाबाद में उन्होंने संकल्प किया था कि वे न कभी पकड़े जाएंगे और न ब्रिटिश सरकार उन्हें फांसी दे सकेगी। और जब वह ब्रिटिश सेना द्वारा घिर गए तो हमारे वीर सपूत ने मैं आजाद हूं और आजाद रहूंगा, कहते हुए देश के प्रति अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। जब देश गुलामी के दौर से गुजर रहा था, तब भी कई क्रांतिकारी महापुरुषों व नेताओं ने आजाद की तरह स्वतंत्र रूप से अपने जीवन का निर्वाह किया। ब्रिटिश शासन की हुकूमत के आगे कभी भी झुकना स्वीकार नहीं किया।और हमेशा सीना तान कर स्वतंत्र रूप से जीना सिखा, उनके द्वारा लिए गए क्रांतिकारी निर्णय के द्वारा हम सभी भारतवासी आजाद भारत में जी रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय आजाद चौक पर भी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जनपद सदस्य चैनसिंह डामोर, युवानेता जसवंत भाबोर आदि ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, जिला पंचायत सदस्य राजेश गेंदाल डामोर, पार्षद राजल राजेश जैन, आनंद चौहान, कांग्रेस नेता राकेश पाठक, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना सुधीर भाबर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, सरपंच रालू वसुनिया, बंटी भारती, श्याम मोरिया, मुखित्यार खान, चैनसिंह डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार अक्षय भट्ट ने माना।