कांग्रेस ने दावेदारों को किया तय, भाजपा में संशय जारी

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद चुनाव की तैयारी एवं दावेदारों शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। विश्वासनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष पद एवं पार्षदों को हरी झंडी दिखा दी है बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है। वही भाजपा में अध्यक्ष पद एवं किसी भी वार्ड मे अभी तक किसी भी दावेदार पर अपनी मुहर नही लगाई है। चूंकि भाजपा के प्रत्येक वार्ड मे दो से अधिक दावेदार दावेदारी कर रहे है एवं यह दावेदार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ अपने आप मे चुनाव जीतने का पूरा दमखम भी रखते है। भाजपा संगठन के गोपनीय सूत्रों द्वारा नगर की हलचल की सूचना एवं जानकारिया आला कमान को दी जा रही हैं जिस आधार पर टिकट दावेदारों को दी जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसारए अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद के दावेदार का नाम सामने आने का संभावना है। प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेसी दावेदार अपने नामांकन सामूहिक रुप से एक ही दिन भरेंगे वही भाजपा कि ओर से अभी किसी प्रकार की बात सामने नही आई है।