आनंद चौहान पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत, लगा बधाइयों का तांता

May

रितेश गुप्ता, थांदला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युकां जिलाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामर की अनुशंसा पर आनंद बाबूदादा चौहान को पिछड़ा प्रकोष्ठ थांदला विधानसभा के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इनके मनोनयन पर संपूर्ण जिले में हर्ष एवं खुशी की लहर छा गई। बतौर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के अवसर कहा कि सबसे पहले मैं जिले के वरिष्ठ नेता व सांसद कांतिलाल भरिया और जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं जिनके द्वारा संगठन में काम करने का अवसर प्रदान किया गया है। कांग्रेस कमेटी को मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि संगठन को मजबूत करने का पूरा .पूरा प्रयत्न करूंगा। जिससे आने वाले समय में संगठन मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा सके। उक्त मनोनयन पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र घोडावत, थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजेश गेंदाल डामोर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, युवानेता जसवंत भाबोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिग डामोर, पार्षद अजगर पटवारी, राजल राजेश जैन, रीना विकास रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलामकादर खॉन, जिलाध्यक्ष कामगार कांग्रेस कादर शेख, प्रदेश प्रभारी राकेश पाठक, सचिव जितेंद्र धामन, आईटी सेल प्रदेश सदस्य अक्षय भट्ट, पूर्व पार्षद किशोर खडिया, सांसद प्रतिनिधि कमालुद्दीन शेख, यतीश छिपानी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष शम्मी खान, विधानसभा आईटी सेल अध्यक्ष हरीश पंचाल, वरिष्ठ नेता फोजदारसिह डामर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, युकां शहर अध्यक्ष सुधीर भाबर, मोइनुद्दीन खान, श्रीमंत अरोड़ा, विक्की डोडियार, सरपंच रसूल भाबर, दीपक बिलवाल, रालूू वसुनिया, उदयसिंह डामोर, चतरु खोखर, दिलीप भूरिया, जयसिंह वसुनिया, दिलीप डामोर, कमलेश भाबोर, देवा डामर, रुसमाल मैड़ा, आशीष कटारा, सुनिल चरपोटा, ओमप्रकाश कटारा,अशोक मोरिया, शंभूसिंह डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण ने बधाई और शुभकामनाएं दी।