अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित

0

रितेश गुप्ता, थांदला

अभिभाषक संघ थांदला की वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तुषार यशवंत भट्ट एवं उनकी पूरी टीम के पदभार ग्रहण करने पर न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार श्री तुषार यशवंत भट्ट अध्यक्ष, श्री चुन्नीलाल अमलियार एवं श्री निशार शैरानी उपाध्यक्ष, श्री निलेश जैन सचिव, श्री प्रकाश गणावा एवं श्री संजय पंजल सहसचिव चुने गए हैं। इसी प्रकार श्रीमती चंदा धामन को कोषाध्यक्ष, श्री रजत कावड़िया को सह-कोषाध्यक्ष तथा श्री नन्दकिशोर शर्मा को लाइब्रेरियन का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में सुश्री कविता बोथरा, श्री दिनेश बैरागी, श्री अन्द्रयास मैदा, श्री रादुसिंह डामोर, श्री श्रीमंत अरोड़ा, श्री मोहन वसुनिया एवं श्री धर्मेन्द्र देवल को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ जन एवं न्यायिक अधिकारियों ने दी बधाई

नवनिर्वाचित टीम को थांदला बार के वरिष्ठ अभिभाषक गण श्री जितेन्द्र जैन, श्री अरुण गादिया, श्री सलीम खान, श्री सलीम शैरानी, श्री सलीम कादरी, श्री संजय निनामा एवं श्री मनोज चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर माननीय सिविल जज (सीनियर डिवीज़न), माननीय सिविल जज (जूनियर डिवीज़न), एडीपीओ (ADPO) तथा न्यायालयीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी पूरी कार्यकारिणी को बधाई संदेश देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तुषार यशवंत भट्ट एवं सचिव श्री निलेश जैन ने सभी वरिष्ठों, सहयोगियों और न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार और बेंच के मधुर संबंधों को बनाए रखते हुए वकीलों के हितों की रक्षा, लाइब्रेरी रूम का निर्माण, न्यायालय प्रांगण का विस्तार, पक्षकारों के लिए शेड एवं टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.