जीवन लाल राठोड, सारंगी ठिकाना सारंगी में राठौर परिवार में संकट की घड़ी में फिर से संकट आ गया है। ठाकुर उदयवीर सिंह राठौर के बड़े भाई अभिजीत सिंह के पिता ठाकुर चक्रधर सिंह राठौर अपने निजी काम से सोमवार दिनांक 3 अप्रैल को मोटरसाइकिल से बदनावर जा रहे थे। तभी सातरूंडा गांव के पास मोटरसाइकिल के संतुलन बिगड़ने से एक्सीडेंट हो गया था। जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया था। वहां पर उनका इलाज किया गया लेकिन आज उन्होंने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जैसे ही यह दुखद खबर सारंगी के लोगों को मिली हर कोई आश्चर्यचकित हो गए। ठाकुर चक्रधर सिंह राठौर एक मिलनसार व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास ठिकाना सारंगी से निकली। अंतिम यात्रा राजघराना मुक्तिधाम बस स्टैंड पहुंची उनके पुत्र अभिजीत सिंह राठौर द्वारा मुखाग्नि दी। मुक्ति धाम यात्रा में नगर के सभी समाज वर्ग गणमान्य नागरिक सभी राजनीतिक दल पत्रकार ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। Post navigation श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव पर भक्तिमय होगा नगर, निकलेगी ध्वज यात्रा बस स्टैंड पर विद्युत मंडल के खंबे के डिब्बे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी