मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ जिला मुख्यालय अलीराजपुर में संचालित पटेल क्रिकेट ऐकेडमी को मध्य प्रदेश टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लेदर बॉल क्रिकेट खेलने हेतु सुनहरा अवसर प्रदान करने के समाचार है। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा 14,17, 19 वर्ष के क्रिकेट खिलाड़ियों को एक अच्छा अवसर पटेल क्रिकेट ऐकेडमी के माध्यम से दिया गया है । जिसमें बालक, बालिकाओं को अपने आयु ग्रुप में खेलने का अवसर मिला पटेल क्रिकेट ऐकेडमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा तथा प्रशिक्षण दिया जाना है जिसके बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेंगे। जिसके तहत प्रत्येक टीम से 4 से 5 खिलाड़ियों का चयन कर आगे के राउंड के लिए बरेली(उ.प्र) भेजे जाएंगे तथा सभी चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स नेशनल सर्टिफिकेट दिया जाएगा तथा टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए जाएंगे। जो किशोर युवा प्रवेश लेना चाहते हैं वह पटेल क्रिकेट ऐकेडमी अलीराजपुर से संपर्क कर अपना भविष्य बना सकते हैं। मोइन खान 78988 92162 सतेन्द्र सिंह बेस 78988 92162 Post navigation धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, त्योहार संबंधी सामग्री खरीदी जैसे-जैसे मतदान का समय समीप आ रहा है वैसे-वैसे दल बदलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है