भूपेंद्र नायक, पिटोल

पुलिस ने नाबालिग अपर्हता को तलाश कर परिजनो को सुपुर्द किया है। साथ ही भगाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा सभी प्रकार अपराधो को नियंत्रण करने के लिए तथा वर्तमान में नाबालिग  बालिकाओं के साथ कोई अपराधिक प्रवृति के अपराध ना हो जाए इसलिए पिटोल पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। पिटोल चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर के अनुसार पुलिस कप्तान द्वारा  फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में थाना झाबुआ चौकी पिटोल के अपराध क्रमांक 171/2023 धारा 363, भादवि में अपर्हता को गुजरात से बरामद कर दस्तयाब किया जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी संदीप पिता नरेश राठवा  को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जिला जेल झाबुआ में भेज दिया ।  इसी तारतम्य थाना  के अपराध क्रमांक 182/2023 धारा 363,366,376,376(3),506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में फरार आरोपी नकेश पिता दुबला सिंगाडिया उम्र 27 साल  गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश जाकर जिला जेल झाबुआ भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *