जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक दिलीप माली की गुरुवार को गुजरात के वड़ोदरा पेशी से आते वक्त उदयपुर गुजरात मे हार्ट अटैक से मौत गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह पहले चांदपुर पुलिस थाने के बाद आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर आए उसके बाद सेजावाड़ा चौकी पर रहते हुए कुछ दिनों पहले ही नानपुर पुलिस थाना अंतर्गत काम कर रहे थे। जब घटना की जानकारी लगी तो सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की पोस्ट देख सभी की आंखे भर आई। मृतक दिलीप माली धार जिले का रहवासी बताया जा रहा है। Post navigation मानसून सिर पर लेकिन नर्मदा की पाइप लाइन फूटने से खेती नहीं कर पा रहा किसान वोल्टेज की समस्या से जल रहे बिजली उपकरण, अधिकारी मौसम पर डाल रहे जिम्मेदारी