आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को देखते हुवे जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्वीप प्लान के तहत् मतदाता जागरुकता रैली अंतर्गत नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय,मॉडल स्कूल और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली व स्काउट गाइड बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से नगर के प्रमुख मार्गो से रैली का आयोजन किया गया।

रैली के दौरान नगर में स्कूली बच्चों के साथ-साथ जिला स्काउट गाईड सचिव बद्री भाटोदा,भीकला चौहान,स्काउट मास्टर देवल और मनोज चंगोड़ के मार्गदर्शन में रैली निकाली गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रानू माल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीईओ विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,कन्या विद्यालय प्रभारी लालसिंह बामनिया और विद्यालय स्टॉफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *