आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद दो नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। दो युवक जबरदस्ती घर में घुसे और दो नाबालिग को अपने साथ जबरदस्ती ले गए। जैसे-तैसे नाबालिग आरोपियों को कब्जे से छूटकर गांव पहुंची और परिजन को सारी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न् धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। घटना चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरकारा मोती फलिया की है। 31 अगस्त की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। इस पर नाबालिग के पिता ने दरवाजा खोला तो ग्राम रोलीगांव का अर्जुन बामनिया व पर्वत बामनिया उसके अन्य तीन साथियों के साथ घर के अंदर जबरदस्ती घुस गए। दोनों युवक घर से चचेरी बहनों को अलग-अलग मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बिठाया। बीच बचाव करने आए परिजन को भी धमकी दी इसके बाद उन्हें गुजरात ले गए। आरोपियों ने धमकी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। लगभग चार दिन बाद दोनों नाबालिग मौका देखकर भाग निकली। अपने गांव आकर परिजन को सारी बात बताई। बरझर पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर ने बताया पाक्सो एक्ट सहित धारा 363,366,366a,450,376, 506,343,34,5एल,6 में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द पकड़ लिए जाएंगे। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वीप प्लान के तहत विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली आगामी त्यौहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक