टांडा (धार)।   पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अलग- अलग दिनांक को अलग अलग थाना क्षेत्र में पेसा एक्ट के अंतर्गत शांति विवाद निवारण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में टांडा थाना क्षेत्र में शांति निवारण शिविर का आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। 

सोमवार को पेसा एक्ट के बारे में सजगता लाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह पहुंचे। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवो के शांति निवारण समिति के सदस्य, पंचायत सचिव, सरपंच उपस्थित रहे। जिन्हे पैसा एक्ट के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिती के द्वारा किये जाने वाले कार्यो व पैसा एक्ट के बारे में जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह पैसा एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पैसा एक्ट के जिला कॉर्डिनेटर दिलीप मछार व कुक्षी एसडीओपी धीरज बब्बर ने भी उपस्थित लोगो को पैसा एक्ट के बारे में बताया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन आप लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के लिए बहुत बढ़िया कानून लेकर आई है । लेकिन इस कानून की जानकारी गांव के लोगों को नहीं है। छोटे मोटे जितने भी विवाद होंगे इस समिति के माध्यम से हल किए जा सकेंगे। थाने में जो भी रिपोर्ट दर्ज उसकी जानकारी समिति को दी जाएगी। गांव के छोटे-मोटे विवाद समिति के माध्यम से आसानी से हल किए जा सकेंगे। गांव में अमन  शांति बहाल होगी। एसपी ने कहा कि आप लोग महिलाओं का सम्मान करें, सृष्टि के जनक है माताएं बहने। नशे का सेवन कम करे व शिक्षा का प्रचार प्रसार करें बच्चों को पढ़ाएं। यह तीन बातें याद रख कर समाज में परिवर्तन लाएं समाज को आगे बढ़ाएं। पुलिस अपराधियों के लिए दुश्मने व लोगों के लिए मित्र है। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात नियमो के संबध में हेतु आवश्यक समझाइश देकर नियमो के पालन हेतु पेम्प्लेट वितरित किये गये। व बढ़ती हुई दुघर्टना में कमी लाने हेतु वाहनो को सावधानी पूर्वक चलाने, नशा नही कर कर वाहन चलाने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने हेतु समझाई दी। पश्चात सभी उपस्थित जनो को स्वलपाहार कराया गया। इस दौरान  नायब तहसीलदार कुणाल आवसीय भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को महिलाओं के सम्मान करने, नशा कर कर वाहन नहीं चलाने व यातायात नियमों का पालन हेतु शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय वास्केल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *