आलीराजपुर। 1 मई को सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया( जिसमें प्रमुख मार्ग सेवा नियम 2019 में संशोधन आदेश अनुसार वेतनमान सभी समिति कर्मचारियों को दिया जाने की मांग की गई। ज्ञापन मे कहा अगर यह आदेश 5 मई 2023 तक यह आदेश तत्काल लागू नहीं किया जाता है तो समिति कर्मचारी 6 मई से कलम बंद हड़ताल आंदोलन करते हुए दिनांक 19 मई को मुख्यमंत्री को भोपाल में जिले के समस्त समिति कर्मचारी द्वारा इस्तीफा सौंपा जाएगा। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी संघ जिला इकाई अलीराजपुर अध्यक्ष देवेंद्र वाणी एवं जिले के अन्य कर्मचारी द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। Post navigation निर्माण कार्य में घटियापन के कारण अस्पताल भवन से रिस रहा पानी एसपी ने शांति निवारण समिति के सदस्यों को दी पेसा एक्ट की जानकारी