सोंडवा। जनपद पंचायत सोंडवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, जो भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार की एक जनकल्याणकारी एवं समाजहितैषी योजना है, के अंतर्गत 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में समानता, सहयोग और बेटी सम्मान का सशक्त संदेश बनकर उभरा।
इस पावन अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में प्रदेश में जनसेवा और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत के सशक्त नेतृत्व एवं जनहित के प्रति समर्पण की व्यापक सराहना की गई। उनके सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
