दीपेश प्रजापति, झाबुआ कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी बगावत शुरू हो गई है। बीजेपी के जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी भी निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सोमवार को सोमसिंह सोलंकी अपने समाज के लोगों साथ नामांकन फार्म लेने कलेक्टोरेट पहुंचे। सोमसिंह सोलंकी का कहना है झाबुआ की जनता तीसरा विकल्प चाहती है। ऐसे में वे समाज के द्वारा लोगों की व कार्यकर्ताओं की इच्छा को देखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। सोमसिंह सोलंकी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि बिना ही कार्यकर्ताओं की अनुमति से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि सोमसिंह सोलंकी लंबे समय से कई पदों पर रहे हैं। मार्केटिंग अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रही हैं। सोम सिंह सोलंकी खुद सरपंच रहे हैं। वर्तमान में सोमसिंह सोलंकी भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री हैं उसके बावजूद भी सोमसिंह सोलंकी को निर्दलीय चुनाव लड़ने को मैदान में उतरने का फैसला लिया है। Post navigation पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास से लगाई न्याय की गुहार गुजरात राज्य की सीमा पर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब