शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवाओं ने हाफेश्वर से जल कावड़ में भर उमराली शिव मंदिर के शिवलिंग का अभिषेक किया। उमराली से 100 से अधिक संख्या में युवा शुक्रवार शाम हाफेश्वर पहुंचे। शनिवार सुबह हाफेश्ववर नर्मदा नदी से कावड़ में जल भर कर पैदल रवाना हुए। रविवार को छकतला में विश्राम कर सोमवार शाम उमराली पहुंच शिवलिंग पर जल अभिषेक किया। उमराली पहुँचते ही सभी श्रद्धालुओं का आसपास व ग्राम वासियों द्वारा ढोल बाजो के साथ स्वागत किया गया। पूरे ग्राम में कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें केदारनाथ नाथ और डमरू के आकार की बनी कावड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही । Post navigation कंटेनर तो ले गए लेकिन उसमें भरा बदबूदार कचरा सड़क पर ही छोड़ गए, बदबू से लोग हो रहे परेशान जिम्मेदारों की लापरवाही दे रही दुर्घटना न्योता, पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर अंधे मोड़ पर है रेत का ढेर