शिवा रावत, उमराली

ग्राम पंचायत उमराली में अलीराजपुर मुख़्य मार्ग नई पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर अंधे मोड़ पर बीच सड़क पर रेत का ढेर लगा हुआ है। जिससे दुर्घटना होने की पूरी सम्भावना बनी हुई है। जिसे पुलिस विभाग भी नजर अंदाज कर रहा है। इस मार्ग से दिनभर दोपहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में मोड पर ही रेत का ढेर लगा होने से वाहन चालकों के स्लिप होने का अंदेशा बना हुआ है। खासकर रात में वाहन चालक रेत देख नहीं पाते और हादसे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीण ने सड़क पर रखी रेत की सफाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *