बड़ी खट्टाली । सावन मास की अमावस्या तिथि को प्रतिवर्ष क्षेत्र में दस दिवसीय दशामाता स्थापना उत्सव मनाया जाता है। माता की प्रतिमा स्थापित कर घर परिवार तथा संपूर्ण क्षेत्र में खुशाली की कामना की जाती है। इस वर्ष भी 17 जुलाई सोमवार को दशा माता की स्थापना की गई।

स्थापना के पूर्व पूर्ण सम्मान के साथ ढोल धमाको धुन पर जुलूस निकाला जाकर मां की अगवानी की गई तथा पूर्ण विधि विधान से दशा माता को दस दिनों के लिए स्थापित किया गया। जहां पर प्रतिदिन सुबह शाम आरती तथा भजन गीत संगीत का आयोजन किया जाएगा। महिलाएं दस दिनों तक उपवास रख दशा माता की पूजा अर्चना कर घर परिवार तथा संपूर्ण क्षेत्र में सुख शांति खुशाली तथा सभी आरोग्य रहे सभी की दशा सुधारने की कामना की जाएगी। इन दस दिनों तक क्षेत्र में दशा माता की भक्ति की गंगा बहेगी। दस दिन बाद माता की पूजा आरती के बाद मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *