विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली 

ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के सरपंच चैनसिंह डावर,पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, विजय मालवी, बिलाल खत्री, संदीप परवाल,आदि ने जिला कलेक्टर से भेंट कर अलीराजपुर पदस्थ होने पर उनका पुष्पा हारो से स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर ने जिला कलेक्टर को बड़ी खट्टाली पंचायत क्षेत्र में आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने ग्राम पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। एवं बताया कि बालक हायर सेकेंडरी में स्टाफ की कमी है। साथ ही बड़ी खट्टाली बालक हाई स्कूल से 2 छात्रों का राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिला कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधियों से सविस्तार चर्चा की एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चारभुजा महोत्सव समिति के सदस्य जयेश मालानी, गोविंद लड्ढा,गोविंद परवाल,आशीष राठौड़, घोटू राठौड़,आदि ने जिला कलेक्टर से भेट कर 31 जुलाई से 6 अगस्त तक बड़ी खट्टाली में आयोजित महोत्सव की जानकारी प्रदाय की जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया के महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम में वे जरूर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *