अशोक बलसोर, झाबुआ पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री स्वर्गीय बाबू सिंह डामोर की पोती एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष कोमल सिंह डामोर की पुत्री सोनिका डामोर ने छोटे से गांव पीथमपुर से अपनी पढ़ाई प्रारंभ करके आज अपना ही नहीं अपितु अपने परिवार का अपने गांव का नाम रोशन किया है। एमपीपीएससी में चयनित होकर संचालक वित्त विभाग पद पर सोनिका डामोर ने कुल मुख्य परीक्षा में प्राप्त 619 अंक प्राप्त कर एवं साक्षात्कार में सहित 719 अंक प्राप्त कर उक्त पद पर काबिज हुई है। सोनिका डामोर की इस उपलब्धि पर समूचे क्षेत्र सहित परिवार के कोमलसिंह डामोर विमला डामोर रुपसिंह डामोर प्रियंका डामोर मोनिका राधिका अर्जुनसिंह कलमसिह डामोर अशोक बलसोरा भीमालाल चौधरी सहित इष्ट मित्रों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation आपसी नोंक-झोंक के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस नारी सम्मान योजना के फार्म भर कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन